Saturday, February 7, 2026

पापा अब ठीक हो रहे हैं


सुबहें फिर से नज़र आने लगी हैं। रातों का अंधेरा अब डरा नहीं रहा। दूरियों के कारण रुकती हुई सांसें अब बेहतर हैं, जब पिता की कलाई हाथ में है। पापा अब ठीक हो रहे हैं। वो ठीक हो रहे हैं तो बिखरा हुआ जीवन सम पर लौट रहा है। शुभचिंतकों की शुभकामनाएं और डॉक्टर्स के एफर्ट्स मिलकर काम कर रहे हैं।

एक सप्ताह हुआ। हाँ, पिछले शनिवार यानि 31 जनवरी की शाम, पापा को हार्ट अटैक आया। एक ही पल में सब उलझ गया। उदास या परेशान होने का समय कहाँ होता है उस वक़्त, उस वक़्त तो बस संभालने का समय होता है। परेशान होना का जिम्मा उन्हें मिलता है जो दूर होते हैं। देहरादून से लखनऊ पहुँचने का समय इतना लंबा कभी नहीं लगा। राहत थी कि भाई है, सब ठीक कर लेगा, बड़ी राहत यह भी कि वो अकेला नहीं है उसके दोस्तों की पूरी फौज है उसके साथ, राहत थी कि माँ अकेली नहीं है इस गाढ़े वक़्त में। राहत कि भाभी मुझसे पहले पहुँच चुकी थी। इन तमाम राहतों ने हौसला दिया और पापा के पास पहुँचने तक का समय तनिक आसान किया।

पापा के दोस्तों ने साहस दिया, साथ दिया।

अब पापा ठीक हो रहे हैं। घर आ गए हैं। बड़ी मुसीबत आई थी...लेकिन अब जबकि सब ठीक होने की तरफ है, सोचती हूँ, तो पापा की मुस्कुराहट हौसला देती है और उनका वो सर्जरी के बाद चेतन होते ही किताब और चश्मा मांगना भी गुदगुदाता है।

हम सब असल में पापा की हिम्मत से बने हैं, उनके ही हौसले से चलते हैं। पापा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए आप सब की शुभकामनाएँ लगातार चाहिए।

इस दौरान जिन लोगों के फोन नहीं उठा सके उनसे क्षमा, उम्मीद है समझेंगे आप।

No comments: