Sunday, May 10, 2020

ओ अच्छी लड़कियों


फिर यूँ हुआ कि मुझे मेरी ही कविता के फ़ॉरवर्ड्स मिलने लगे. सुबह से 4 बार आ गये अलग-अलग जगहों से. तो नींद से आँखे खोलते हुए यह पोस्ट लिख रही हूँ. यह कविता मेरे पास 2015 में आई थी. मुझे याद है मैंने इसका पहला ड्राफ्ट दफ्तर में लिखा था. बहुत सारी उलझन और बेचैनियों के बीच. फिर यह दैनिक जागरण में छप गयी. फिर इस कविता पर बहुत सारी प्यारी-प्यारी चिठ्ठियाँ मिलीं. फिर इसे दोस्त सुभाष ने हिंदी कविता के लिए रिकॉर्ड करके सरप्राईज किया. असल में यह कविता अपनी यात्रा पर निकल चुकी थी. कभी कभी मैं इसके साथ हो लेती, ज्यादा मौकों पर यह अकेली ही आगे बढती रही. इसी यात्रा में एक रोज यह शुभा मुद्गल और अनीश प्रधान जी से मिली और उन्होंने इसे Serendipity Arts Festival के लिए मांग लिया. उस मौके पर मैं भी गोवा जा पहुंची. दिसम्बर 2018 की बात है यह. चूंकि इस कविता को मुझसे लाइव परफारमेंस के लिए माँगा गया था इसलिए मेरे पास होते हुए भी इसकी कोई रिकॉर्डिंग शेयर नहीं की. अब यह पब्लिक के लिए ओपन हो चुकी है. इस कविता को ओमकार पाटिल ने बहुत मोहब्बत से गाया है.

इसमें पूरी टीम का एफर्ट है. एफर्ट नहीं असल में प्यार है. आज इसका ऑडियो आप सबके साथ साझा कर रही हूँ ओमकार के प्यारे से मैसेज और शुभा जी और अनीश जी के साथ बिताये मीठे पलों की याद के साथ...

O Achchi Ladkiyon'
Happy to got to sing this composition by Aneesh Pradhan, written Beautifully by Pratibha Katiyaar. This song goes to every women in the world. Everyday is a Mother's Day for me.
Serendipity Soundscapes Presents The Maverick Playlist

O Achchi Ladkiyon
Vocals: Omkar Patil
Lyrics: Pratibha Katiyaar
Composer: Aneesh Pradhan

Curator: Aneesh Pradhan
Consultant: Shubha Mudgal
Drums: Srijan Mahajan
Guitarist: Nikhil Malik
Keyboard: Harshit Jain
Flute: Avadhoot Phadke
Harmonium: Purav Jagad
Bass Guitar: Nishant Nagar
Tabla: Siddharth Padiyar
Percussion: Kirti Prabar Das

MUSIC ARRANGEMENT
Nikhil Malik
Srijan Mahajan

Recorded live by Nitin Joshi, mixed by Studio Fuzz

कफस उदास है यारो


परिंदा देर तक चक्कर काटकर उड़ गया
बैठा नहीं शाख पर
जैसे किसी उलझन में रहता है वो
इन दिनों

---
कोई किताबों की सूची साझा कर रहा है
कोई सिनेमा के दृश्यों को ढूंढते हुए
भुलाने की कोशिश कर रहा है
वर्तमान समय की दर्दनाक तस्वीरों को
कोई राशन बांटने के बाद लौटता है सिसकते हुए
कि हर रोज कुछ बढे हुए हाथ और सूखी आँखें
खाली ही छूट जाती हैं उससे
खाने बैठता है तो रुलाई फूटती है
फिर वो ढूंढता है गये खुश मौसम की तस्वीर
किसी को लगता है यह कविता लिखने का वक़्त नहीं
यह कहते ही फूटती है उदासी की एक नदी
इन दिनों उदास कविता हाथ थामे चलती है

---
उदास मन से चाय बनाते हुए
जब वो बजाता है कोई मीठी धुन
ठीक उसी वक्त उसके भीतर
गल रही होती है बेहद उदास धुन

---
पांव दुखते रहते हैं आजकल हमेशा ही
जैसे सदियों से चले जा रहे हों
हालाँकि घर से निकले जमाना हुआ
ये किसकी थकन चली आई है
पैरों में
ये किसकी उचटी नींद है
जो सोने नहीं देती, पल भर भी

---
जो नहीं दिख रहे आंसू बहाते
उनके दुःख को भी समझो
कि दुःख आंसुओं से बहुत बड़ा होता है.

---
जो लड़ते हुए नजर नहीं आ रहे
वो भी हो सकते हैं गहन लड़ाई में
कि 'सुख' लिखना 'दुःख' से लड़ने का
ढब भी तो हो सकता है.

---
फोन पर बात करते हुए
हंस रही है जो लड़की
अभी-अभी उसने पोछे हैं आंसू
और बालों में लगाये हैं मोगरे के फूल
बस कुछ देर पहले
सिसकियों में गोते लगा रही थी वो

Saturday, May 9, 2020

मुबारक


तुम तक पहुंचना चाहती हूँ
तुम्हारे तसव्वुर को हथेली पर लेकर
हर रात निकल पड़ता है मेरा मन
दहलीज के उस पार....

तुम्हारे शहर की हवाओं में
घुल जाना चाहती हूँ,
तुम्हारे कंधे पर गिरने वाली ओस
बनना चाहती हूँ
जिन रास्तों पर भागते फिरते हो तुम
उन रास्तों के सीने में समा जाना चाहती हूँ.

बारिश होना चाहती हूँ
तुम्हारे घर से निकलते ही
तुम पर बरस पड़ने को बेताब
जानती हूँ तुम्हें आदत नहीं है
रेनकोट रखने की...

धूप होना चाहती हूँ कि
अपने भीगे हुए मन को सुखाने
तुम मेरे ही सानिध्य को तलाशो
और मैं छाया बनना चाहती हूँ
कि तेज़ धूप से तंग आकर
तुम मेरी तलाश में दौड़ पड़ो...

धड़कन बनना चाहती हूँ
तुम्हारे सीने में बस जाना चाहती हूँ
हमेशा के लिए
कि ये देह छूटे भी तो मैं
जिन्दा ही रहूँ...

तुम्हारी आवाज होना चाहती हूँ
कि जब मौसम आलाप ले रहा हो
मैं तुम्हारे कंठ से सुर बनकर छलक उठूं,
इन्द्रधनुष होना चाहती हूँ
कि हमेशा पहनो तुम मेरा ही कोई रंग

चाँद होना चाहती हूँ
कि तुम्हारे साथ रहूँ हमेशा
सितारे होना चाहती हूँ
कि तुम्हारा व्यक्तित्व
झिलमिलाता रहे हरदम...

नदी होना चाहती हूँ कि
तुम्हारी प्यास मेरे ही किनारों पर बुझे,
पहाड़ होना चाहती हूँ कि
तुम्हारे भीतर मेरे होने का अर्थ हो
तुम्हारा विराट व्यक्तित्व

नहीं, मैं दीवारों में कैद नहीं होना चाहती
मत, रोकना मेरी ख्वाहिशों के विस्तार को
मै तुम्हें लेकर आसमान में उड़ना चाहती हूँ
मै कुछ भी नहीं चाहती तुम्हारे बिना
'तुम' आखिर 'मैं' ही तो हो...

दिन मुबारक!

Friday, May 8, 2020

questions by our future generations


- Khwahish

When was the last time when we realized that we have stopped being humane? When was the time when we threw all our sensitivity in trash? When are we going to understand that we are arguing wrong issues at wrong time. We are suffering from a pandemic and still what we are doing is finding a Hindu Muslim angle. This is annoying that even in such difficult times we just can not stop being dumb. Why is the Muslim angle to this pandemic being raised again and again?When are we going to see them as just normal people and not as a religious identity? I condemn the act done by them but by 'them' I refer to those 'people' regardless of their religion. And if religion is such a passionate aspect then why are we not discussing the same actions carried out by Hindus? Where was this debate when Hindu Mahsabha organised the party. And why is the media exaggerating these topics? Is media's work to provide us with information or provide us with hatred?

When will we be finally open our eyes and stop being dummies? When are we going to behave like civilized people. None of the religion promotes either stone pelting or hatred towards the other people.

The role of police in the past few time has been disappointing at many circumstances and as individuals our angst towards wrong deeds is worth it but is this the right time and right way to rebel against them . Whatever happened , in today's scenario they are putting their lives on stake. Can't we just cooperate.If we would be sensitive this war against virus would have been much smoother.

It is not the time when we play the blame game. It is the time when we start re evaluating the importance of life. This time has made a lot of us value life more , as we miss our life. Its the time when we realize that we are more than privileged that we have roofs and food. While we all make new dishes everyday it is necessary to keep in mind that we are privileged because there are people out there who are struggling for a single meal.

People may die, communities may die,maybe we all do. But these questions are not going to be dead . These questions are going to be raised again and again by us by our future generations.

These questions themselves will rebel.

मौत मुंसिफ भी नहीं..न जिन्दगी ही