जोनेथन स्विफ्ट को कुमारी वेनेसा का पत्र (कैम्ब्रिज १७२० )
(जोनेथन स्विफ्ट: जिसने भ्रमण साहित्य की विश्वप्रसिद्ध पुस्तक गुलिवर की यात्राएं लिखी। मगर जिसकी स्वयं की जीवन यात्रा का दु:खद अंत पागलखाने में हुआ)
प्रिय,
यकीन मानो, यह बड़े ही दु:ख की बात है कि आज मुझे तुमसे शिकायत करनी पड़ रही है क्योंकि मैं जानती हूं कि तुम्हारा स्वभाव इतना अच्छा है कि किसी भी मनुष्य को दु:खी देखकर तुम्हारा दिल रोए बिना नहीं रह सकता। फिर भी मैं क्या करूं। मुझे अपने दिल को खाली करना पड़ेगा और अपने दु:ख तुमसे कहने पड़ेंगे, नहीं तो मैं तुम्हारी इस अजीब उपेक्षा की अकथनीय पीड़ा के नीचे घुट-घुटकर मर जाऊंगी। दस लंबे सप्ताह बीत चुके हैं, जब मैं तुमसे मिली थी और इसके बीच एक पत्र और बहाने भरी दो पंक्तियों के सिवा कुछ भी तो मुझे तुमसे नहीं मिला। आह! कैसे मुझे तुम खुद से दूर रखने के बारे में सोच भी पाते हो। मेरे शरीर के रोम-रोम से तुम्हारा प्यार छलक रहा है। मैं तुम्हारे बिना इतनी बेचैन हूं कि लगता है अब जी नहीं पाऊंगी।भगवान के लिए बताओ कि किस बात ने यह अजीब परिवर्तन तुममें पैदा किया है। नहीं, मत बताओ क्योंकि अगर मेरा वहम कि तुम मुझे प्यार करते हो भी अगर टूट गया तो मेरा जिंदा रहना सचमुच मुश्किल हो जायेगा। मुझे तो अब ऐसी ही जिंदगी जीने की आदत डालनी है. ओह यह क्रूर जीवन.
वेनेसा
(स्विफ्ट के जीवन में एक दूसरी स्त्री एस्थर जॉनसन थी. इन तीनों को लेकर अंग्रेजी में काफी साहित्य लिखा गया. )
सोफिया का पत्र कोनिग्समार्क के नाम
(सोफिया: इंग्लैंड की वह बेताज रानी, जिसे कारण जॉर्ज प्रथम को गद्दी मिली, पर स्वयं उसको मिला एकांतवास का क्रूरतम दंड व अपने प्रेमी का कटा हुआ सिर...)
प्यारे हनोवर,
मैंने रात के सन्नाटे को बिना सोए गुजारा और सारा दिन तुम्हारे बारे में सोचते हुए और अपने वियोग पर आंसू बहाकर बिताया। दिन मुझे कभी इतना लंबा महसूस नहीं हुआ था। मैं नहीं जानती थी कि तुम्हारी अनुपस्थिति को मैं किस प्रकार सह पाऊंगी? तुम्हारे न होने पर दुनिया की कोई चीज मुझे सुख नहीं दे पाती। बड़े से बड़ा संकट मेरे प्यार से छोटा ही होगा ऐसा मुझे विश्वास है। मेरा स्वास्थ्य लगातार गिर रहा है। कमजोरी बढ़ती जा रही है। मुझसे अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने की हिदायतें देने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लेकिन मुझे पता है मेरी बीमारी सिर्फ यह है कि मैं तुमसे प्यार करती हूं और तुम मेरे पास नहीं हो. और मैं दिल से चाहती हूं कि मैं हमेशा ही बीमार रहूं. मुझे तुमसे, तुम्हारी यादों से सिर्फ मौत ही अलग कर सकती है. अब मैं पत्र लिखना बंद करती हूं.
तुम्हारी वफादार
सोफिया
प्रेम पत्रों का सिलसिला जारी....
Friday, April 3, 2009
Thursday, April 2, 2009
दुनिया के मशहूर प्रेम पत्र - 4
बहुत शुक्रिया आप सबका मेरी छोटी सी कोशिश को सराहने का। थोड़े से अन्तराल के लिए माफ़ी चाहती हूँ। प्रेम अधीर होता है, तो प्रेम पत्रों को पढने को लेकर अधीरता भी जायज है। आइये रु-ब-रु होते हैं कुछ और धड़कते हुए अल्फाजों से....
नेपोलियन का पत्र डिजायरी के नाम
(नेपोलियन: जिसने प्यार और युद्ध दोनों में मैदान जीते...असंभव शब्द जिसके कोश में नहीं था...वही प्यार के सम्मुख किस तरह घुटने टेककर गिड़गिड़ाता है)
प्रिये,
मैं एविग्नान बहुत ही उदास मन लेकर पहुंचा हूं क्योंकि इतनी दिनों तक मुझे तुमसे अलग रहना पड़ा है। यह यात्रा मुझे बहुत ही कठिन लगी है। मेरी प्यारी अकसर अपने प्रिय की याद करती होगी और जैसा कि उसने वादा किया है, वह उसे प्यार करती रहेगी। बस, यही आस मेरे दु:ख को कम कर सकती है और मेरी स्थिति को थोड़ा बेहतर बना देती है।मुझे तुम्हारा कोई भी पत्र पेरिस पहुंचने से पहले नहीं मिल पायेगा। यह बात मुझे प्रेरित करेगी कि मैं और तेज भागूं और वहां पहुंचकर देखूं कि तुम्हारे समाचार मेरा इंतजार कर रहे हैं।ड्यूरेंस में बाढ़ आ जाने के कारण मैं इस जगह पर जल्दी नहीं पहुंच सका. कल शाम तक मैं लियंस पहुंच जाऊंगा. मेरी प्यारी! मेरी रानी, विदा. मुझे कभी भी भूलना मत. हमेशा उसे प्यार करती रहना जो जीवन-भर के लिए तुम्हारा है.
नेपोलियन बोनापार्ट
दोस्तोएवस्की का पत्र ऐना के नाम
(दोस्तोवस्की: विश्व का बहुत बड़ा मनोवैज्ञानिक उपन्यासकार, जिसको राजद्रोह के अपराध में मृत्युदंड दे दिया गया, पर ठीक फांसी के समय पर वह दंड सात साल के साइबेरिया से निष्कासन में परिवर्तित कर दिया गया)
प्रिये,
तुम लिखती हो- मुझे प्यार करो! पर क्या मैं तुम्हें प्यार नहीं करता? असल बात यह है कि ऐसा शब्दों में कहना मेरी प्रवृत्ति के खिलाफ है। तुमने खुद भी इसे महसूस किया होगा लेकिन अफसोस तुम महसूस करना जानती ही नहीं अगर जानती होती, तो ऐसी शिकायत कभी नहीं करती।मैं तुम्हें कितना प्यार करता हूं अब तक तुम्हें पता होना चाहिए था लेकिन तुम कुछ समझना नहीं चाहतीं। मैं अभिव्यक्तियों में विश्वास नहीं करता महसूस करने में करता हूं. अब यह भाषणनुमा पत्र लिखना बंद कर रहा हूं. तुम्हारे पैरों की उंगलियों का चुंबन लेने के लिए मैं तड़प रहा हूं. तुम कहती हो कि अगर कोई हमारे पत्र पढ़ ले तो क्या हो? ठीक है, पढऩे दो लोगों को और जलन महसूस करने दो।
हमेशा तुम्हारा
दोस्तोएवस्की
प्रेम पत्रों का सिलसिला जारी...

Monday, March 30, 2009
दुनिया के मशहूर प्रेम पत्र - 3
लुई पाश्चर का पत्र मेरी लॉरेंट के नाम
(लुई पाश्चर: बीमारियां कीटाणुओं से फैलती हैं- जिसने सबसे पहले यह पता लगाया वह विश्वप्रसिद्ध वैज्ञानिक)
डियर मादाम,
दो दिन में मेरी सारी जिंदगी ही बदल गई है। मेरा भविष्य, मेरी खुशी सब तुम्हारे हाथों में है। एक बात का मुझे दु:ख है और बहुत दु:ख है कि मैं तुम्हारे काबिल नहीं हूं। तुम मुझे किस कारण पसंद करती हो यह तो नहीं पता लेकिन मैं नहीं चाहता कि तुम्हें आगे जाकर अपने फैसले पर पछतावा करना पड़े. वैसे मेरा दिल तुम्हारे प्यार से भरा हुआ है, इसके बावजूद मैं यह मानता हूं कि मैं तुम्हारे लायक नहीं. मैं तुम्हारे दु:ख का कारण नहीं बनना चाहता.वैसे, मैं जिंदगी भर के लिए तुमसे और विज्ञान से बंध चुका हूं. इस सच्चाई को अब कोई नहीं बदल सकता.
तुम्हारालुई
(पाश्चर जिन वैज्ञानिक के अधीन रिसर्च कर रहा था, मेरी उन्हीं की लड़की थी। काफी मुश्किलों के बाद मेरी और पाश्चर का विवाह हो गया।)
चेखव का पत्र लीडिया के नाम
(चेखव: दुनिया के दो सबसे बड़े कहानीकारों में से एक...रूस का वह महानतम लेखक, जिसने शोषित जनता के हक में अपनी कलम को तलवार बना लिया)२७ मार्च १८९४याल्ता
मधुर लीका,
पत्र के लिए धन्यवाद! यद्यपि तुम यह कहकर मुझे डराना चाहती हो कि तुम जल्दी ही मर जाओगी और मुझे ताना मारती हो कि मैं तुम्हें छोड़ दूंगा, फिर भी तुम्हें धन्यवाद! मैं अच्छी तरह जानता हूं कि तुम मरोगी नहीं और कोई तुम्हें छोड़ेगा नहीं। मैं याल्टा में हूं और खूब मजे कर रहा हूं। नाटकों की रिहर्सल देखने और खूबसूरत फूलों से भरे बागीचों में अपना ज्यादातर वक्त बिताता हूं। भरपेट, मनपसंद खाना खाता हूं और संगीत सुनता हूं। प्यारी लीका याल्टा में बसंत देखना अलग ही अनुभव है. लेकिन एक ख्याल मेरा साथ कभी नहीं छोड़ता कि मुझे लिखना चाहिए...मुझे लिखना चाहिए....मुझे लिखना चाहिए...तुम्हारी याद मुझे आती है लेकिन मैं उदास नहीं हूं.तुम अगर पत्र डालकर मेरी आदत बिगाडऩा चाहो तो पत्र मिलिखोव भेजो. मैं यहां के बाद वहीं पहुंचूंगा और वादा करता हूं कि तुम्हारे पत्रों का जवाब दूंगा. मैं तुम्हारे दोनों हाथों को चूमता हूं।
तुम्हारा अंतेन चैखव
प्रेम पत्रों की श्रृंखला जारी.....

Sunday, March 29, 2009
दुनिया के मशहूर प्रेम पत्र- 2
रानी विक्टोरिया का पत्र राजकुमार एल्बर्ट के नाम
( रानी विक्टोरिया: इंग्लैंड की वह महान सम्राज्ञी, जिसके राज्य में सूरज कभी नहीं डूबता था।)
१० फरवरी १८४०
प्रियतम,
आज तुम कैसे हो? क्या तुम जी भरकर सोए? मैंने अच्छी तरह आराम किया है, और आज बड़ा हल्का महसूस कर रही हूं। मौसम भी कैसा है आज! मैं समझती हूं, वर्षा रुक जायेगी।एक लाइन लिख भेजना, ओ मेरे प्रियतम दूल्हे, जब तुम तैयार हो जाओ...हमेशा के लिए तुम्हारी सेविका
विक्टोरिया
(यह पत्र रानी वक्टोरिया ने अपने विवाह के ही दिन सुबह लिखा था। )
कवि ब्राउनिंग का पत्र कवियत्री बैरट के नाम
(ब्राउनिंग: इंग्लैंड का विश्वप्रसिद्ध रोमैंटिक कवि, जिसने अनेक महाकाव्य बैलड्स लिखे)
प्रिये,
शब्दों को बार-बार उलट-पुलट रहा हूं लेकिन मेरी भावनाओं को ये शब्द बयान नहीं कर पा रहे। वे तुम्हें नहीं बता पा रहे कि मैं तुम्हें कितना चाहता हूं। वे यह कभी नहीं बता पायेंगे कि तुम मुझे कितनी प्रिय हो, किस तरह तुम मेरी आत्मा का हिस्सा बन चुकी हो। मैं अपने इस प्रेम को बनाये रखना चाहता हूं। भगवान मुझे यह शक्ति दें कि मैं अपने प्यार को हमेशा तुम तक पहुंचाता रहूं। तुम मुझे कितना प्रेम करती हो इसका प्रमाण तुम दे चुकी हो और तुम यह बात नहीं जानती कि यह मेरी लिए कितनी बड़ी बात है. मुझे अपने ऊपर कुछ घमंड भी होने लगा है प्रिये यह सोचकर कि तुम मुझे चाहती हो. तुमने मुझे चाहकर मुझ पर बहुत बड़ा उपकार किया है. हमेशा तुम्हारा
ब्राउनिंग
( बैरट ने अपनी कविताएं ठीक करवाने के लिए कवि ब्राउंनिग के पास भेजी थीं। यहीं से उनका प्रेम भी शुरू हुआ. बाद में दोनों ने विवाह कर लिया था. )
प्रेम पत्रों का सिलसिला कल भी जारी.....

दुनिया के मशहूर प्रेम पत्र
रानी विक्टोरिया का पत्र राजकुमार एल्बर्ट के नाम
( रानी विक्टोरिया: इंग्लैंड की वह महान सम्राज्ञी, जिसके राज्य में सूरज कभी नहीं डूबता था।)
( रानी विक्टोरिया: इंग्लैंड की वह महान सम्राज्ञी, जिसके राज्य में सूरज कभी नहीं डूबता था।)
10 फरवरी १८४०
प्रियतम,
आज तुम कैसे हो? क्या तुम जी भरकर सोए? मैंने अच्छी तरह आराम किया है, और आज बड़ा हल्का महसूस कर रही हूं। मौसम भी कैसा है आज! मैं समझती हूं, वर्षा रुक जायेगी।एक लाइन लिख भेजना, ओ मेरे प्रियतम दूल्हे, जब तुम तैयार हो जाओ...हमेशा के लिए तुम्हारी सेविका
विक्टोरिया
(यह पत्र रानी वक्टोरिया ने अपने विवाह के ही दिन सुबह लिखा था। )
कवि ब्राउनिंग का पत्र कवियत्री बैरट के नाम
(ब्राउनिंग: इंग्लैंड का विश्वप्रसिद्ध रोमैंटिक कवि, जिसने अनेक महाकाव्य बैलड्स लिखे)१२।९।८६
प्रिये.
शब्दों को बार-बार उलट-पुलट रहा हूं लेकिन मेरी भावनाओं को ये शब्द बयान नहीं कर पा रहे। वे तुम्हें नहीं बता पा रहे कि मैं तुम्हें कितना चाहता हूं। वे यह कभी नहीं बता पायेंगे कि तुम मुझे कितनी प्रिय हो, किस तरह तुम मेरी आत्मा का हिस्सा बन चुकी हो। मैं अपने इस प्रेम को बनाये रखना चाहता हूं। भगवान मुझे यह शक्ति दें कि मैं अपने प्यार को हमेशा तुम तक पहुंचाता रहूं। तुम मुझे कितना प्रेम करती हो इसका प्रमाण तुम दे चुकी हो और तुम यह बात नहीं जानती कि यह मेरी लिए कितनी बड़ी बात है। मुझे अपने ऊपर कुछ घमंड भी होने लगा है प्रिये यह सोचकर कि तुम मुझे चाहती हो। तुमने मुझे चाहकर मुझ पर बहुत बड़ा उपकार किया है।
हमेशा तुम्हारा
ब्राउनिंग
( बैरट ने अपनी कविताएं ठीक करवाने के लिए कवि ब्राउंनिग के पास भेजी थीं। यहीं से उनका प्रेम भी शुरू हुआ। बाद में दोनों ने विवाह कर लिया था। )
Subscribe to:
Posts (Atom)